Homeदेशअब एक और सहयोगी दल ने मोदी को दिया टेंशन

अब एक और सहयोगी दल ने मोदी को दिया टेंशन

मोदी सरकार के सहयोगी दल व लोजपा अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि भाजपा के अल्पसंख्यक विरोधी होने का परसेप्शन बदलना होगा। बेवजह पार्टी की ऐसी छवि बना दी गई है। ऐसा भ्रम फैलाया गया है कि भाजपा अल्पसंख्यक विरोधी है। ऐसा ही दुष्प्रचार चल रहा है, जबकि दूर-दूर तक ऐसी बात नहीं। एनडीए सोशल जस्टिस व सेक्युलरिज्म पर कायम है। सरकार अल्पसंख्यक कल्याण की कई योजनाओं पर काम रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी अल्पसंख्यक कल्याण से लेकर कई विषयों पर बात हुई। यह सकारात्मक बात थी और औपचारिक थी। उनको लेकर चल रहे कयास बकवास हैं। वे एनडीए में हैं और रहेंगे। उपेंद्र कुशवाहा भी कहीं नहीं जा रहे। इधर-उधर करने वाले पछताएंगे। एनडीए मजबूत है। हम आंतरिक मंच पर अपनी बात रखते हैं। इसे दूसरे रूप में नहीं लेना चाहिए।

टीडीपी की मांग मान लेने पर और आवाज उठती : पासवान ने कहा कि टीडीपी के आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को मान लेने पर और राज्य यह आवाज उठाते। नीतीश कुमार तो पहले से यह मांग उठाते रहे हैं। केंद्र ने टीडीपी को स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें विशेष राज्य से मिलने वाली तमाम सुविधाएं विशेष पैकेज के रूप में मिलेंगी, पर वे नहीं माने। इसे व्यापक रूप में देखना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments