Homeप्रमुख खबरेंअब कभी भी लग सकती है चुनाव आचार संहिता चुनाव की तारीखें...

अब कभी भी लग सकती है चुनाव आचार संहिता चुनाव की तारीखें घोषित करने के लिए चुनाव आयोग तैयार

भोपाल /मध्य प्रदेश में चुनावी काउंट डाउन के बीच बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मतुाबिक जल्द ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने वाला है. चुनाव आयोग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है.

 10अक्टूबर को हो सकता है एलान
अब तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर से पहले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. साथ ही प्रदेश भर में 6 अक्टूबर के आस-पास आचार संहिता लग सकती है. विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है.

मतदाता सूची का प्रकाशन

चुनाव आयोग की इस ओर से इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 4 अक्टूबर को फाइनल सूची का प्रकाशन कर दिया है। आयोग ने नए वोटर्स के नाम जोड़ना, हटाना और वोटर लिस्ट अपडेट करने का काम पूरा कर लिया है.

 चुनाव आयोग की तैयारी पूरी

चुनाव आयोग ने आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. आयोग के अधिकारी 4 सितंबर को ही मध्य प्रदेश का दौरा कर चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे चुके हैं. 3 अक्टूबर को आयोग की टीम तेलंगाना के तीन दिवसीय दौरा करेगी. वर्तमान में आयोग के अधिकारी राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर है छत्तीसगढ़ और मिजोरम का दौरा भी टीम पहले ही कर चुकी है. ऐसे में राजस्थान और तेलंगाना दौरे के बाद चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है.।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments