Homeउत्तरप्रदेशएक के बदले छह को भूना , जो जहां मिला उसे मारते...

एक के बदले छह को भूना , जो जहां मिला उसे मारते गए, शव को कंधा देने के लिए नहीं बचा कोई

देवरिया/यूपी के देवरिया में जिस तरह से एक पूरे परिवार को मौत के घाट उतार दिया गया उससे पूरा यूपी सहम गया है. महज दस बीघा जमीन के लिए हुए विवाद में पहले एक हत्या हुई, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पूरे परिवार का नरसंहार कर दिया. देवरिया की इस घटना से पूरा गांव सहमा हुआ है. इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

देवरिया के रुद्रपुर क्षेत्र में जमीन को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव और सत्यप्रकाश दुबे के परिवार के बीच विवाद चल रहा था. सत्यप्रकाश दुबे के भाई ज्ञानप्रकाश दुबे ने अपनी दस बीघा जमीन प्रेमचंद यादव को बेची थी. सत्यप्रकाश दुबे ने इसका विरोध किया था और यही मामला कोर्ट में चल रहा था, जिसे लेकर आए दिन दोनों पक्षों में विवाद होता था.

 बीघा जमीन को लेकर हुआ विवाद

सोमवार की सुबह भी प्रेम चंद यादव मोटरसाइकिल से अपने खेत पर गए थे, जिसके बाद वो सीधा सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंच गए. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा होने लगा, झगड़ा इतना बढ़ गया कि सत्यप्रकाश दुबे के परिवार ने पीट-पीटकर उनकी नृशंस हत्या कर दी.

सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

ये बात जब प्रेम चंद यादव के परिवार को पता चली तो उन्होंने हथियारों के साथ सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर हमला कर दिया और सत्यप्रकाश दुबे (54), उसकी पत्नी किरण (52), बेटी सलोनी (18) और नंदिनी (10) तथा बेटे गांधी (15) की हत्या कर दी. करीब 30 मिनट में छह लोगों की हत्या हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए दोषियों को किसी भी कीमत पर ना बख्शने के सख्त निर्देश दिए हैं.

वहीं, विपक्ष ने इस मुद्दे पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं. प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद और पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने घटना स्थल का दौरा किया. उन्होंने इस घटना को प्रथम दृष्टया आपसी दुश्मनी बताया. इस हत्याकांड में एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत कुल छह लोगों की मौत हुई है. पूछताछ के लिए चौदह लोगों को हिरासत में लिया गया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments