Homeप्रमुख खबरेंखूंखार हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कुत्ते को व्हाइट हाउस...

खूंखार हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के कुत्ते को व्हाइट हाउस से हटाया गया,11 को बनाया शिकार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के खूंखार कुत्ते कमांडर को व्हाइट हाउस से हटा दिया गया है. इस कुत्ते ने अब तब 11 लोगों को अपना निशाना बनाया था, जिसके बाद से ही इसको लेकर व्हाइट हाउस में तनाव का माहौल था. हाल ही में , इस दो वर्षीय जर्मन शेफर्ड ने एक और अमेरिकी सीक्रेट सर्विस एजेंट को काट लिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है.

व्हाइट हाउस ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि ‘इस कुत्ते ने कई स्टाफ सदस्यों को काट लिया था. ऐसे में बाइडेन ने दो वर्षीय जर्मन शेफर्ड को एक अज्ञात स्थान पर भेज दिया है.’ सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह कुत्ता 2021 में एक प्यारे पिल्ला के रूप में व्हाइट हाउस पहुंचा था. लेकिन हाल के दिनों ने इसने जमकर आतंक मचाया. व्हाइट हाउस ने खुद स्वीकार किया है कि बाइडेन के डॉग कमांडर ने अब तक 11 एजेंटों को काटकर जख्मी किया है. हालांकि सीएनएन का दावा है कि वास्तविक संख्या इससे कही अधिक है और कुत्ते ने व्हाइट हाउस के अन्य कर्मचारियों को भी काटा है.

व्हाइट हाउस की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण 

बिडेन की पत्नी जिल के संचार निदेशक एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रपति और प्रथम महिला व्हाइट हाउस में काम करने वालों की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हैं, ऐसे में उन्होंने खतरनाक हो रहे डॉग कमांडर को  यहां से बाहर करने का फैसला लिया.” उन्होंने आगे कहा कि ‘वे यूएस सीक्रेट सर्विस और इसमें शामिल सभी लोगों के धैर्य और समर्थन के लिए आभारी हैं. कमांडर फिलहाल व्हाइट हाउस परिसर में नहीं हैं हालांकि उसे कहां ले  जाया गया है, इस विषय में कोई जानकारी नहीं है.’

व्हाइट हाउस का माहौल हो चुका था तनावपूर्ण

उन्होंने अपने बयान के दौरान इस बात की भी पुष्टि नहीं की कि डॉग कमांडर को स्थायी तौर पर व्हाइट हाउस परिसर से बाहर किया गया है या फिर अस्थाई रूप से. रिपोर्ट के अनुसार, डॉग कमांडर को आखिरी बार व्हाइट हाउस में 30 सितंबर को देखा गया था, जब फोटोग्राफरों ने उन्हें राष्ट्रपति के निजी क्वार्टर की ट्रूमैन बालकनी पर देखा था. इससे पहले अलेक्जेंडर ने कहा था कि फर्स्ट फैमिली अपने कुत्ते कमांडर की ट्रेनिंग पर लगातार काम कर रही है. वहीं, बाइडेन ने पहले अपने पालतू जानवरों के उग्र व्यवहार के लिए व्हाइट हाउस के “तनावपूर्ण” माहौल को जिम्मेदार ठहराया था.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments