Homeदेशअब किसी भी वक्त हो सकती है चुनाव की घोषणा, नेताओं को...

अब किसी भी वक्त हो सकती है चुनाव की घोषणा, नेताओं को सताने लगा आदर्श चुनाव सहिंता का डर

लोकसभा चुनाव 2019 की घोषणा अब किसी भी वक्त हो सकती है,ऐसा इसलिए क्यों कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूचियों से लेकर तमाम अन्य जरूरी कार्यों को लगभग पूरा कर लिया है। चुनाव तारीखों का एलान किये जाने के साथ ही देशभर में आदर्श चुनाव आचरण संहिता लागू हो जाएगी।

वर्ष 2014 की बात करें तो चुनाव आयोग ने 5 मार्च को आदर्श चुनाव आचार सहिंता लागू कर दी थी। चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है इस बात के संकेत नेताओं के कार्यक्रमों की जल्दबाजी को देखकर भी मिल रहे हैं । बीते रोज ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर ने साफतौर पर कहा कि अब कभी भी चुनाव आदर्श सहिंता लागू ओ सकती है अतः इसको दृष्टिगत रखकर कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

उधर चुनाव आयोग से जुड़े  सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा (2019 Election Date) मार्च के दूसरे हफ्ते में हो सकती है. बताया जा रहा है कि चुनाव 6 से 7 चरणों में हो सकते हैं. उधर, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चुनाव की फर्जी तारीखों की पोस्ट भी वायरल हो रही है. इसे संज्ञान में लेते हुए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया . मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने फेसबुक और ट्विटर को संबंधित कंटेट के लिए भी कहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments