Homeदेशकल संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अमित शाह आज आरएसएस की...

कल संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद अमित शाह आज आरएसएस की बैठक में ग्वालियर आएंगे,

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में सरगर्मियां तेज हो गई हैं सूत्रों के मुताबिक इन्ही व्यस्तताओं के बीच पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के आज मध्यप्रदेश के ग्वालियर पहुंचने की सम्भावना है। इसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कल एक अनोपचारिक चर्चा के दौरान की थी।

उनका कहना था कि श्री शाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में शामिल होने ग्वालियर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का ही एक परिवार संगठन है ओर राजनीतिक क्षेत्र में सक्रीय है।

सूत्रों के मुताबिक श्री शाह का ग्वालियर दौरा पूर्णतः संगठनात्मक होगा और इसमें कोई भी राजनीतिक कार्यक्रम तय नही है। वे शाम तक वापस चले जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पार्टी के राष्ट्रीय संगठनमंत्री रामलाल पहले से ही ग्वालियर में चल रही संघ की बैठकमें आए हुए हैं।उधर दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के संसदीय बोर्ड की शुक्रवार को देर रात तक मैराथन बैठक हुई। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी चीफ अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, थावरचंद गहलोत, जेपी नड्डा और पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। यह मीटिंग तकरीबन तीन घंटे तक चलीइस मीटिंग में क्या फैसला लिया गया, इसका आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है। वैसे सूत्रों का कहना है कि संसदीय बोर्ड की बैठक में राज्यसभा सदस्यों को भी जरूरत पड़ने पर चुनाव लड़ाने पर सहमति बनी है। वैसे चर्चा है कि इस बार आम चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की उम्र सीमा तय कर सकती है, लेकिन इसकी भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को चुनने का पैमाना मुख्य रूप से उसके चुनाव जीतने की क्षमता होगी। 

 



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments