Homeमध्यप्रदेशअब मध्यप्रदेश में गरीबों को मिलेगा एक रूपये किलो गेहूं, चावल नमक

अब मध्यप्रदेश में गरीबों को मिलेगा एक रूपये किलो गेहूं, चावल नमक

एक सितम्बर से हर गरीब को मिलेगा एक रूपये किलो गेहूं, चावल एवं नमक

ग्वालियर 19 अगस्त 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी एक सितम्बर से प्रदेश के ऐसे सभी गरीबों को जिन्हें अभी तक उचित मूल्य का राशन नहीं मिल रहा था,अब उन्हे एक रूपये किलो गेहूं, चावल एवं नमक मिलेगा। प्रति व्यक्ति प्रतिमाह 5 किलो उचित मूल्य का राशन मिलेगा। इसके अलावा गरीब परिवारों को नवंबर माह तक 5 किलो प्रति व्यक्ति नि:शुल्क राशन भी प्रदाय किया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के 37 लाख गरीब हितग्राही लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए हैं कि वे अपने जिलों में सभी नए हितग्राहियों को 31 अगस्त तक पात्रता पर्चियां जारी किए जाना तथा उनकी आधार सीडिंग किए जाना सुनिश्चित करें, जिससे एक सितम्बर से उन्हें राशन मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नए हितग्राहियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा कर रहे थे। बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव श्री फैज अहमद किदवई उपस्थित थे।
इंदौर जिले में 2.5 लाख हितग्राही जुड़े
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर जिले के नवीन हितग्राहियों से चर्चा के दौरान बताया कि इंदौर में सर्वाधिक 2.5 लाख नए हितग्राहियों के नाम जोड़े जाने हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि 31 अगस्त तक यह कार्य पूरा हो जाए। हितग्राही सीताबाई एवं रईसा बी ने पात्रता पर्ची बनने के लिए मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद दिया।
ऐसे मिलेगी पात्रता पर्ची
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि नए हितग्राहियों की पात्रता पर्ची शासन के एम-राशन एप तथा पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे प्रत्येक नवीन हितग्राही को एक सितम्बर से पहले उनके घर पर पात्रता पर्ची अनिवार्य रूप से वितरित करवाएं।

कहीं से भी मिल सकेगा राशन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ योजना के अंतर्गत अब हितग्राही किसी भी राशन दुकान से राशन प्राप्त कर सकता है। राशन प्राप्त करने के लिए हर हितग्राही की आधार सीडिंग आवश्यक है। प्रत्येक हितग्राही अपनी पास की दुकान पर अपना आधार कार्ड दिखवाकर उसकी प्रविष्टि करवा दें।
परेशान थी, नहीं मिल रहा था राशन
शाजापुर की संपतबाई एवं फरीदा बी ने बतायाकि वे गरीब हैं, परन्तु उन्हें सस्ता राशन नहीं मिल रहा था। वे बहुत परेशान थीं। केवल कोरोना के समय उनको राशन मिला। अब हर माह सस्ता राशन मिलेगा, ये बहुत खुशी की बात है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments