HomeBreakingग्वालियर अंचल में कांग्रेस के भीतर भगदड़ के संकेत, हजारों सिंधिया समर्थक...

ग्वालियर अंचल में कांग्रेस के भीतर भगदड़ के संकेत, हजारों सिंधिया समर्थक लेंगे भाजपा की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह 22 अगस्त से

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय सदस्यता ग्रहण समारोह शनिवार 22 अगस्त से प्रारंभ होने जा रहा है। सूत्रों का कहना है की ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने बाद ग्वालियर में पहली बार होने जा रहे भाजपा के सार्वजनिक सदस्यता ग्रहण समारोहों को लेकर कांग्रेस में हडकंप मच गया है। जैसी की खबरें आ रही हैं भाजपा द्वारा एक ही दिन में आयोजित किये जा रहे सदस्यता समारोहों में हजारों की संख्या में कांग्रेस के भीतर बैठे सिंधिया समर्थक खुलकर सामने आने का मन बना चुके हैं और वह  भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस बात के संकेत आज भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से भी मिले हैं जिसमें कहा गया है की मुख्यमंत्री व ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में आयोजित होने वाले विधानसभा क्षेत्रों के सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

श्री पाराशर द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा के इन ग्वालियर चंबल संभाग की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्रसिंह तोमर व राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की विशेष उपस्थिति रहेगी। इन विधानसभा क्षेत्रों के सदस्यता ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
22 अगस्त को ग्वालियर विधानसभा का कार्यक्रम फूलबाग मैदान पर प्रातः 10.30 बजे होगा। इसके बाद प्रातः 11.45 बजे फिजीकल कॉलेज के सभागार में ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर दक्षिण एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्रों का कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर 2.15 बजे वीनस मैरिज हॉल झांसी रोड पर करेरा और पोहरी विधानसभा, दोपहर 3.30 बजे शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा, शाम 4.45 बजे डबरा और भितरवार विधानसभा क्षेत्रों के कार्यक्रम होंगे। शाम 6 बजे गुना लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष आदि के साथ बैठक होगी। इसी क्रम में शाम 7.30 बजे ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष आदि से चर्चा की जायेगी।
23 अगस्त को मुरैना लोकसभा क्षेत्र की मुरैना, सुमावली, अंबाह, दिमनी और जौरा विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता ग्रहण समारोह होगा। जिसमें 10.30 बजे मुरैना विधानसभा क्षेत्र का सदस्यता ग्रहण समारोह कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड पर होगा। उसके बाद प्रातः 11.45 बजे सुमावली विधानसभा क्षेत्र का सदस्यता ग्रहण समारोह फिजीकल कॉलेज के सभागार में, अंबाह विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम दोपहर 2.15 बजे वीनस मैरिज हॉल झांसी रोड, दिमनी विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम दोपहर 3.30 बजे कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड, जौरा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम शाम 4.45 बजे वीनस मैरिज हॉल झांसी रोड पर आयोजित किया गया है। शाम 6 बजे मुरैना लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष व अन्य के साथ तथा शाम 7.30 बजे भिण्ड लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष आदि के साथ बैठक होगी।
24 अगस्त को भिण्ड, मुरैना लोकसभा क्षेत्र की गोहद, मेहगांव, सबलगढ़, श्योपुर, विजयपुर, अटेर, भिण्ड, लहार, भाण्डेर, सेवढ़ा और दतिया विधानसभा क्षेत्रों का सदस्यता ग्रहण समारोह होगा। इसके तहत प्रातः 10.30 बजे कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड में गोहद विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम होगा। इसी क्रम में प्रातः 11.45 बजे मेहगांव विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम फिजीकल कॉलेज सभागार में होगा। दोपहर 1 बजे वीनस मैरिज हॉल झांसी रोड पर सबलगढ़, श्योपुर और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों का कार्यक्रम होगा। दोपहर 3.15 बजे कन्वेंशन हॉल मेला ग्राउंड पर अटेर, भिण्ड और लहार विधानसभा क्षेत्र, शाम 4.30 बजे सभागार फिजीकल कॉलेज में भाण्डेर सेवढ़ा और दतिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित होंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments