Homeदेशअब वंदे मातरम और समान नागरिक संहिता के खिलाफ मुस्लिम करेंगे जुलाई...

अब वंदे मातरम और समान नागरिक संहिता के खिलाफ मुस्लिम करेंगे जुलाई से राष्ट्रव्यापी आंदोलन

नई दिल्ली 23 जून 23026/ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड (एआईएमपीएलबी) वंदे मातरम को अनिवार्य करने व कुछ राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समेत अन्य मुद्दों को लेकर जुलाई के अंत से राष्ट्रव्यापी आंदोलन की तैयारी की है।

आंदोलन की संरचना के लिए वह एक एक्शन कमिटी गठित कर रही है। वैसे, यूसीसी के मुद्दे पर पिछले वर्ष उसने आंदोलन शुरू किया था, लेकिन कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उसे स्थगित कर दिया था। अब एक वर्ष बाद भी उसने मुस्लिमों को लामबंद करने की तैयारी की है।

बैठक में लिया गया आंदोलन का फैसला

यह निर्णय लोदी रोड स्थित इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर में एआईएमपीएलबी की कार्यकारी समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें 45 प्रतिनिधि आमंत्रित थे।

बैठक में लिए गए फैसलों और चर्चाओं की जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता एसक्यूआर इलियास ने कहा कि बोर्ड ने देश और मुस्लिम समुदाय के सामने मौजूद मौजूदा हालात की विस्तार से समीक्षा की और कई महत्वपूर्ण फैसले लिए।

आंदोलन का दस्तावेज भी जारी होगा

जिसमें से अगले माह राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने के साथ एक दस्तावेज भी जारी करना है, जिसमें देश में मुसलमानों की बिगड़ती हालत आधारित होगा। इलियास ने बताया कि मध्य प्रदेश स्थित भोजशाला मामले में भी आगे कानूनी लड़ाई लड़ेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments