इस्लामाबाद, एएनआइ। अफगानिस्तान के पूर्वी कुनार प्रांत में बुधवार को अमेरिकी ड्रोन हमले में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के 20 आतंकी और उनके प्रशिक्षक मारे गए। पाक स्थित न्यूज वेबसाइट ‘डेली टाइम्स’ ने दावा किया है।
वेबसाइट ने अपने तालिबान सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रतिबंधित टीटीपी के आतंकी पाक सीमा से सटे कुनार के पर्वतीय शल्टन क्षेत्र में प्रशिक्षिण शिविर चला रहे थे।
अमेरिकी ड्रोन ने कथित तौर पर शिविर पर पांच मिसाइल दागे, जहां आतंकी नियमित प्रशिक्षण के लिए मौजूद थे। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, टीटीपी प्रमुख फैजुल्ला का बेटा अब्दुल्ला मरने वालों में शामिल हो सकता है।
सूत्रों ने हमले को टीटीपी के लिए विनाशकारी बताया है, क्योंकि आतंकी संगठन ने अपने कई अहम सदस्यों को खो दिया। अब्दुल्ला के अलावा टीटीपी के एक सीनियर कमांडर यासिन के भी मारे जाने की चर्चा है।