Homeप्रमुख खबरेंअमितशाह24 नवंबर को अशोकनगर, शिवपुरी, भिण्ड, मुरैना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में...

अमितशाह24 नवंबर को अशोकनगर, शिवपुरी, भिण्ड, मुरैना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे सभाएं

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 23 एवं 24 नवंबर को प्रदेश प्रवास पर रहेंगे। आप 23 नवंबर को छिंदवाडा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, कटनी और 24 नवंबर को अशोकनगर, शिवपुरी, भिण्ड, मुरैना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर जनसभा एवं रोड शो में भाग लेंगे।
आप 23 नवंबर को प्रातः 11.35 बजे छिन्दवाडा जिले के पार्ढूना के नगरपालिका ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1 बजे सिवनी जिले के लखनादौन के मिशन स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2.25 बजे बालाघाट के उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.10 बजे जबलपुर जिले के सिहोरा विधानसभा के घोष स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.15 बजे कटनी जिले के मिशन चौक में आयोजित रोड शो में भाग लेंगे।
श्री अमित शाह 24 नवंबर को कटनी से दोपहर 12.05 बजे अशोकनगर में आयोजित रोड शो में भाग लेंगे। दोपहर 2.40 बजे शिवपुरी जिले के करेरा विधानसभा के नरवर में छोटा मैदान पुलिस थाने के पीछे आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.15 बजे भिंड के मेला ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5.20 बजे मुरैना के एसएएफ पुलिस ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के पश्चात शाम 7.10 बजे ग्वालियर होते हुए हैदराबाद रवाना होंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments