Homeदेशउद्धव ठाकरे की अयोध्या में होने वाली सभा को योगी सरकार ने...

उद्धव ठाकरे की अयोध्या में होने वाली सभा को योगी सरकार ने नहीं दी अनुमति

केंद्र की भाजपा सरकार में सहयोगी शिवसेना के मुखिया उद्धव ठाकरे की अयोध्या में होने वाली सभा को योगी सरकार ने रद्द ने कर दिया है। उद्धव ठाकरे शनिवार से अयोध्या के दो दिवसीय दौरे पर हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार उद्धव का 24 नवंबर को अयोध्या पहुंच आशिर्वाद समारोह और सरयू आरती में शामिल होना है। इसके बाद राम लला के दर्शन कर मीडिया के मुखातिब होने के बाद वह वापस चले जाएंगे।

सभा रद्द होने की पुष्टि शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कर दी है। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, यूपी सरकार ने राम कथा पार्क में उद्धव ठाकरे की होने वाली सभा को रद्द कर दिया है। इसके पीछे रैली के विवादित मस्जिद और राम जन्मभूमि के करीब होना बताया जा रहा है। कहा गया है कि यह फैसला एहतियातन लिया गया है।सूत्रों के मुताबिक, शिवसेना अब गुलाब बरी में अपनी सभा आयोजित करती है। यह जगह विवादित स्थल से काफी दूरी पर स्थित है। वहीं बताया जा रहा है कि शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या लाने के लिए दो ट्रेनें बुक की गई हैं। मुंबई से 22 नवंबर को पहली ट्रेन और नासिक से 23 नवंबर को दूसरी ट्रेन शिवसैनिकों को लेकर निकलेगी।संजय राउत ने मंगलवार को कहा था कि लोगों को जनता ने केंद्र में रामलला की सरकार बनने का सालों इंतजार किया। अब जब केंद्र में सरकार बन गई है, उसके बावजूद राम लला अभी भी तिरपाल में रह रहे हैं। उद्धव ठाकरे मंदिर बनाने की याद दिलाने ही अयो

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments