Homeदेशअयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम से एक दिन पहले क्या बोले...

अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन कार्यक्रम से एक दिन पहले क्या बोले लालकृष्ण आडवाणी

नई दिल्ली /अयोध्या में राम मंदिर जन्मभूमि शिलान्यास के कार्यक्रम से एक दिन पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने इसे ऐतिहासिक बताया है.

उन्होंने एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा गया है, “अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर माननीय प्रधानमंत्री मोदी द्वारा श्री राम मंदिर का भूमिपूजन हो रहा है, सिर्फ़ मेरे लिए ही नहीं समस्त भारतीय समुदाय के लिए यह क्षण ऐतिहासिक और भावपूर्ण है.”

उन्होंने यह भी कहा, “इस शुभ अवसर पर मैं उन सभी संतों, नेताओं और देश-विदेश के जनमानस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में मूल्यवान योगदान और बलिदान दिया.”

उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा है कि रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण, भारतीय जनता पार्टी की इच्छा औ

उन्होंने इस दौरान 1990 में सोमनाथ से अयोध्या की अपनी राम रथ यात्रा को भी याद करते हुए कहा कि नियति ने उन्हें यह कर्तव्य सौंपा था.

हालांकि बुधवार को होने वाले शिलान्यास समारोह के आमंत्रित सदस्यों में लाल कृष्ण आडवाणी शामिल नहीं हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments