Homeप्रमुख खबरेंअवैध धर्मांतरण गैंग चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर बाबा की आलीशान कोठी...

अवैध धर्मांतरण गैंग चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण गैंग चलाने वाले जमालुद्दीन उर्फ ​​छांगुर बाबा की आलीशान कोठी पर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है. ये कोठी अवैध तरीके से बनाई गई थी. बताया जा रहा है कि यह वही कोठी है जिसमें छांगुर बाबा अपने गैंग के लोगों के साथ रहता था और यहीं से अपने काले साम्राज्य का संचालन करता था.

गौरतलब है कि बलरामपुर में छांगुर बाबा के अवैध धर्मांतरण के काले कारनामे उजागर होने के बाद पुलिस-प्रशासन भी हरकत में आ गया है. जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि छांगुर बाबा ने कोतवाली उतरौला क्षेत्र के मधपुर गांव में जो आलीशान कोठी बनवा रखी है, वह अवैध है. ये कोठी सरकारी जमीन पर बनाई गई है. इसको लेकर नोटिस जारी किया गया था. बेदखली का आदेश भी दिया गया. जिसके बाद अब कोठी पर बुलडोजर एक्शन हुआ है. मौके पर एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

मालूम हो कि बीते शनिवार को यूपी ATS ने धर्मांतरण के आरोप में 50 हजार रुपये के इनामी छांगुर बाबा को नीतू उर्फ नसरीन के साथ लखनऊ के एक होटल से गिरफ्तार किया था. दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments