देश के 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 29 विधानसभा और 3 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से ही जारी है। इस बीच मध्य प्रदेश, बिहार, हिमाचल, हरियाणा, असम समेत कई राज्यों से रुझान आने लगे हैं। अब तक रुझानों के मुताबिक असम की दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है भाजपा। हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर इनेलो को बढ़त। मध्य प्रदेश की सभी तीन सीटों पर भाजपा आगे। हिमाचल में 2 पर कांग्रेस को बढ़त। 1 सीट पर भाजपा चल रही है आगे।
बिहार में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में से तारापुट सीट पर आरजेडी आगे चल रही है। इसके अलावा कुशेश्वरनाथ में जेडीयू को बढ़त मिली है।
बिहार की कुश्वेश्वरनाथ और तारापुर विधानसभा सीट से आरजेडी के उम्मीदवार जेडीयू प्रत्याशियों के मुकाबले आगे चल रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा क यदि प्रशासन ने कोई दखल नहीं दिया तो फिर हम बड़े अंतर से जीतेंगे। तेजस्वी ने कहा कि हम किसी को भी जनादेश की चोरी नहीं करने देंगे
असम की दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है भाजपा। हरियाणा की ऐलनाबाद सीट पर इनेलो को बढ़त। मध्य प्रदेश की सभी तीन सीटों पर भाजपा आगे। हिमाचल में 2 पर कांग्रेस को बढ़त। 1 सीट पर भाजपा चल रही है आगे।