Homeमनोरंजनआंकड़े कम मगर इंट्रेस्ट ज्यादा

आंकड़े कम मगर इंट्रेस्ट ज्यादा

बॉलीवुड स्टार नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बिदिता बाग और श्रद्धा दास स्टारर फिल्म बाबूमुशाय बंदूकबाज 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह पहले ही दिन में 1.5 से 2 करोड़ रुपए की कमाई कर लेगी। फिल्म के बारे में मिलने वाले रिव्यू और पब्लिक रिएक्शन चूंकि पॉजिटिव हैं लेकिन बावजूद इसके फिल्म पहले दिन बहुत अच्छा कलेक्शन करने में नाकाम रही है। इसके पीछे वजह यह बताई जा रही है कि फिल्म मिलने वाला रिएक्शन तो पॉजिटिव है लेकिन क्योंकि फिल्म को बहुत ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज ही नहीं किया गया है इसलिए दर्शक फिल्म देखने पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। आम तौर पर लोग अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म देखना पसंद करते हैं।

मालूम हो कि फिल्म का बजट बहुत कम (तकरीबन 5 करोड़ रुपए) है, अतः यदि यह 10 करोड़ का आंकड़ा भी छू लेती है तो भी यह मुनाफे में रहेगी। फिल्म का बजट कम होने को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही थीं जिसके बाद शुक्रवार रात नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्वीट करके कहा- लोग बाबूमुशाय बंदूकबाज के बजट के बारे में बात कर रहे हैं। हां, यह प्रमोशन और एडवर्टाइजिंग को जोड़ कर महज 5 करोड़ रुपए में बनी फिल्म है। लेकिन मेरे लिए यह सिनेमा की कला है जिसका बजट से कोई भी लेना देना नहीं है। बता दें कि फिल्म में नवाज एक गुंडे के किरदार में हैं जो पैसे लेकर लोगों का कत्ल करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments