Homeमनोरंजनएमा स्टोन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री

एमा स्टोन सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री

ऑस्कर में धूम मचाने वाली फिल्म ‘ला ला लैंड’ की अभिनेत्री एमा स्टोन इस साल सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री बन गई हैं. फ़ोर्ब्स मैग्ज़ीन द्वारा जारी जून 2016 से जून 2017 के बीच सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में स्टोन शीर्ष पर हैं.

एमा स्टोन ने इन 12 महीनों के दौरान 17 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर जेनिफ़र एनिस्टन और एमा वॉटसन को पछाड़ दिया है.

साल 2016 में शीर्ष पर रहने वाली जेनिफ़र लॉरेंस इस साल करीब 166 करोड़ की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं. वे लगातार 2 साल से फ़ोर्ब्स की इस सालाना सूची में शीर्ष पर काबिज थीं.

एमा स्टोन की कमाई में पिछले साल की तुलना में 160 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. पिछले साल एमा ने लगभग 6.4 करोड़ रुपए की कमाई की थी.

28 वर्षीय एमा स्टोन ने हाल ही में हॉलीवुड में अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बीच कमाई में बड़े अंतर का मुद्दा उठाया था.

बॉलीवुड से कोई नाम नहीं

बॉलीवुड की कोई भी अभिनेत्री इस सूची में जगह नहीं बना सकी. पिछले साल दीपिका पादुकोण 6 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई के साथ इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रही थीं. वे 10वें पायदान पर थीं.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments