Homeदेशआइये जानते हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री के बारे में

आइये जानते हैं गोवा के नए मुख्यमंत्री के बारे में

गोवा/सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के अंतिम संस्कार के बाद गोवा में नए मुख्यमंत्री के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रमोद सावंत के नाम तय किया देर रात तक चले मंथन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। आइये जानते हैं भाजपा के इस नए मुख्यमंत्री के बारे में।

कौन हैं प्रमोद सावंत?
46 साल के प्रमोद सावंत पर्रिकर सरकार के दौरान गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे। पर्रिकर की तरह उन्हें भी उनकी सादगी के लिए जाना जाता है। वह संकेलिम विधानसभा सीट से विधायक हैं। सावंत का जन्म 24 अप्रैल 1973 को हुआ था। वह आयुर्वेद के डॉक्टर भी हैं। उनकी पत्नी सुलक्षणा सावंत अभी बीजेपी महिला मोर्चा की गोवा यूनिट की अध्यक्ष हैं। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments