Homeदेशप्रियंका की वोट यात्रा का दूसरा दिन जाएंगी विंध्याचल मंदिर

प्रियंका की वोट यात्रा का दूसरा दिन जाएंगी विंध्याचल मंदिर

लखनऊ/ यूपी मिशन पर निकलीं कांग्रेस महासचिव की बोट यात्रा का आज दूसरा दिन है. आज प्रियंका गांधी मिर्जापुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी और विंध्याचल मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगी. मंदिर के बाद मौलाना चिश्ती की मजार पर चादर चढ़ाएंगी. बोट यात्रा पर निकली प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निशाने पर लिया. प्रियंका ने कहा कि राहुल ठीक कहते हैं किसानों का नहीं चौकीदार अमीरों का होता है.


कल प्रयागराज से प्रियंका गांधी ने बोट यात्रा शुरू की थी. 50 किलोमीटर के रास्ते में प्रियंका गांधी कई जगह लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आईं. बोट यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी से मिलने के लिए भारी संख्या में लोग घाटों पर भी पहुंच रहे हैं.

प्रियंका गांधी का आज का कार्यक्रम
-सुबह 9.30 बजे मिर्जापुर-भदोही बॉर्डर पहुंचेंगी जहां उनका स्वागत किया जाएगा
-सुबह 10 बजे विंध्याचल मंदिर पहुंचेंगी
-मंदिर के बाद मौलाना चिश्ती की मजार, कंतित शरीफ जाएंगी
-सुबह 11 बजे कचहरी के लिए निकलेंगी जहां बार काउंसिल और वकील स्वागत करेंगे
-सुबह 11.40 बजे भटौली घाट पहुंचेंगी और नाव से चुनार के लिए प्रस्थान करेंगी
-दोपहर 1.45 बजे सिंधोरा घाट पर सभा करेंगी
-दोपहर 3.30 बजे चुनार पीपे के पुल के पास पहुंचेंगी जहां स्वागत किया जाएगा
-दोपहर 3.45 बजे किला गेस्ट हाउस के लिए निकलेंगी, कुल 5 किलोमीटर के रास्ते में 5 जगह स्वागत किया जाएगा
-शाम  5 बजे गेस्ट हाउस पहुंचेंगी और शाम 5.30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments