नई दिल्ली 11 मार्च 2026/इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के शुरुआती 20 मैचों के शेड्यूल का एलान हो गया है. ये मैच 28 मार्च से 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे.
आईपीएल के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर कहा गया है कि बाक़ी के मैचों के शेड्यूल का एलान तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख़ों की घोषणा के बाद किया जाएगा.
इस साल आईपीएल का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मैच 28 मार्च को बेंगलुरु में शाम 7:30 बजे से होगा.
यह आईपीएल का 19वां सीज़न होगा. पिछले साल यानी 18वें सीज़न में आरसीबी ने ख़िताब जीता था.