Homeप्रमुख खबरेंलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया

नई दिल्ली 11 मार्च 2026/लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से बुधवार को गिर गया. हालांकि इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान काफ़ी हंगामा भी देखने को मिला.

गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि “स्पीकर ओम बिरला को नैतिकता न सिखाई जाए क्योंकि जब कांग्रेस पार्टी थी तो उनके स्पीकर के ख़िलाफ़ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान तत्कालीन स्पीकर सदन में बैठते थे जबकि ओम बिरला इस अविश्वास प्रस्ताव के आने के बाद से यहां नहीं आए हैं.”

वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें ‘सदन में बोलने नहीं दिया जाता’ है.

लोकसभा स्पीकर को हटाने के लिए 118 विपक्षी सांसदों के समर्थन से अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments