Homeदेशआखिर मध्यप्रदेश में ही मुख्यमंत्री कमलनाथ को तेज न बोलने की सलाह...

आखिर मध्यप्रदेश में ही मुख्यमंत्री कमलनाथ को तेज न बोलने की सलाह क्यो दे गए अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे खास नेता अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस शासित राज्य मध्यप्रदेश में उन्हीं के मुख्यमंत्री कमलनाथ पर करारा कटाक्ष किया उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री जी यह आपकी जोर से बोलने की उम्र नहीं है आपका स्वास्थ्य बिगड़ जाएगा। आखिर अमित शाह ने ऐसा क्यों बोला। ? तो हम बतादें इसकी बड़ी वजह है ,कमलनाथ देश के उन नेताओं में शामिल हैं जिनका जन्म देश को मिली आजादी से पहले हुआ था। अब यह बात अलग है की इंदिरा गांधी और संजय गांधी के इर्दगिर्द रहकर अपनी नेतागिरी की शुरुआत करने वाले कमलनाथ को जबतक कांग्रेस मजबूत रही कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया गया,वह मध्यप्रदेश से दूर केन्द्र की ही राजनीति करते रहे। हां इतना जरूर है की मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ एक कुशल भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे पूर्व में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री भी रह चुके है ।एवं भारत के सबसे लंबे समय तक सेवारत लोकसभा सदस्यों में से एक हैं.. वह मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते है और ९ बार इसी क्षेत्र से लोक सभा में जीत दर्ज कर चुके हैं। उनकी उम्र लगभग 74 साल है कमजोरी और बढ़ती उम्र उनके चेहरे से भी झलकती दिखाई देती है,विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें एकबार चक्कर आ गया था,शायद यही वजह है अमित शाह को देश के सबसे बुजुर्ग नेताओं में से एक कमलनाथ के स्वास्थ्य की चिंता हो आई और उन्होंने तेज न बोलने की सलाह दे डाली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments