Homeप्रमुख खबरेंआखिर सिंधिया के साथ कांग्रेस क्यों नहीं छोड़ी इन कांग्रेसियों ने

आखिर सिंधिया के साथ कांग्रेस क्यों नहीं छोड़ी इन कांग्रेसियों ने

ग्वालियर /ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा क्या छोड़ी उनके अपने गृहनगर ग्वालियर में  इस्तीफों का क्रम शुरू हो गया एक अनुमान के मुताबिक गली मोहल्ले वार्ड व जिला स्तर तक के तकरीबन दस हजार कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर इस्तीफ़ा दिया है। लेकिन मजे की बात यह है की ग्वालियर में लंबे समय से सिंधिया के नजदीकी होकर अपनी राजनीति चमकाने वाले अंचल के तमाम बड़े नेताओं की चुप्पी आश्चर्य में डाल देने वाली है। ऐसे कुछ चंद बड़े नाम ही सामने आए हैं जिन्होंने सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस विधिवत छोड़ी है। राज्य स्तरीय मेला प्राधिकरण की बात करें तो प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों की तैनाती अध्यक्ष सहित अन्य पदों व संचालक मंडल में की गई थी। अब जबकी सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है तो शहर के उधोगपति और मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रशांत गंगवाल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा तो  दिया लेकिन क्या उन्होंने कांग्रेस भी छोड़ दी यह अभीतक खुलासा नहीं किया हालांकि उपाध्यक्ष डॉ प्रवीण गंगवाल और संचालक किशन मुदगल व रामसुंदर ने सिंधिया के समर्थन में मेला पद सहित कांग्रेस से भी खुलकर इस्तीफा दे दिया है। लेकिन अन्य संचालक जो की सिंधिया के ही खास बताए जाते हैं मेहबूब खां, सुधीर मंडलीय,शील खत्री,नवीन परांडे अभी भी कांग्रेस में ही हैं और सिंधिया के साथ नहीं गए हैं।

उधर शहर के कुछ बड़े व पुराने कांग्रेसी जो की सिंधिया के नजदीकी माने जाते है वे भी चुपचाप बैठे हैं और सिंधिया के साथ भाजपा में जाने की अबतक घोषणा नहीं की है। जिनमे सबसे बड़ा नाम शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष ,देवेंद्र शर्मा का है। इसी प्रकार सिंधिया के करीब माने जाने वाले वरिष्ठ कांग्रेसी चंद्रमोहन नागौरी,मोहन माहेश्वरी, रामवरण सिंह ने भी अभी तक सिंधिया के प्रति वफादारी नहीं निभाई है और कांग्रेस में ही हैं। गृहनगर में सिंधिया के जबरदस्त जनाधार के मद्देनजर कांग्रेस के भीतर उहापोह व असमंजस के हालात कोदेखते हुए जिलाध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर स्तीफा देने वालोंसे तीन दिन में विधिवत इस्तीफा देने को कहा है देखना दिलचस्प होगा की अब सिंधिया समर्थक अपने नेता के प्रति कितनी वफादारी दिखाते ह।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments