ग्वालियर । ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने रविवार को शहर में स्थित रेलवे के छोटे फाटकों के चैडीकरण का निरीक्षण किया। श्री शेजवलकर द्वारा पूर्व में रेल सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु उत्तर मध्य रेलवे मंडल की बैठक में ग्वालियर शहर में छोटी लाइन के चार रेलवे क्राॅसिंग है, जिन पर फाटकों की चैडाई कम होने के कारण यातायात बाधित होता है, उनका चैडीकरण का विषय प्रमुखता से उठाया था। जिस पर रेलवे द्वारा लक्ष्मणपुरा, पडाव गेट न.-1, गांधीनगर गेट न.-2, फूलबाग मरीमाता गेट न.-4, रामदास घाटी गेट न.-6 व 7 का चैडीकरण किया गया। उक्त कार्यों का निरीक्षण आज सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने किया और मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसमें गांधी नगर गेट पर यातायात में बाधित होती डीपी को हटाने के निर्देश दिए, साथ ही लक्ष्मणपुरा गेट से फूलबाग मरीमाता मंदिर गेट तक सडक बनाने के निर्देश रेलवे और नगर निगम अधिकारियों को दिए।
इस अवसर पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शेजवलकर ने कहा कि ग्वालियर क्षेत्र के सांसद होने के नाते जनता की सुविधा के लिए रेलवे विभाग को अवगत कराया था तो रेलवे विभाग के सहयोग से जनता की सुविधा के लिए फाटक का चैड़ीकरण किया गया है, मैं यहां निरीक्षण करने आया हूं और देखना चाहता हूं कि जनता की जो भी परेशानियां हैं उनको निपटाने के लिए रेलवे के विभाग के अधिकारी एवं नगर निगम के अधिकारी मेरे साथ हैं। आने वाले दिनों में ट्रैफिक सुचारू रूप से चले और जाम की स्थिति ना बने ये सुनिश्चित करेंगे। श्री शेजवलकर ने कहा कि तानसेन नगर, गांधीनगर में रेलवे फाटक का कार्य चैड़ीकरण हो चुका है। अरगर यहां पर कोई समस्या है उसके निराकरण की व्यवस्था करेंगे।
इस अवसर पर श्री शेजवलकर द्वारा फूलबाग रेलवे क्राॅसिंग चैडीकरण कार्य का निरीक्षण करते समय गेट के पास बन्द पडे पुराने नाले और फैली हुई गंदगी को हटाने और नाले को शीघ्र ठीक करने कि लिए नगर निगम अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला महामंत्री कमल माखीजानी, संभागीय मीडिया प्रभारी पवनकुमार सेन, राजू सेंगर, राकेश रायजादा, नगर निगम उपायुक्त हसीन अख्तर, रेलवे के इंजी. अविरल यादव सहित निगम और रेलवे के अधिकारी और क्षेत्रीय नागरिकगण उपस्थित थे।