HomeBreakingनेताओं का रतजगा अर्धरात्रि को कमलनाथ मिले राज्यपाल से,2.30 बजे भोपाल...

नेताओं का रतजगा अर्धरात्रि को कमलनाथ मिले राज्यपाल से,2.30 बजे भोपाल पहुंचे बीजेपी विधायक

भोपाल: मध्य प्रदेश की सियासत का आज अहम दिन है. राज्यपाल ने कमलनाथ को आज बहुमत हासिल करने को कहा है, हालांकि स्पीकर ने इस पर कोई फैसला अब तक नहीं लिया है. विधानसभा की आज की कार्यसूची में भी फ्लोर टेस्ट का जिक्र नहीं है. वहीं बीती रात एमपी की सियासत रतजगा देखने को मिला. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आधी रात में राज्यपाल से मुलाकात की.

 

कमलनाथ से पहले बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की. वहीं जब बहुमत परीक्षण को लेकर मुख्यमंत्री कमलनाथ से सवाल किया गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. उन्होंने कहा कि बहुमत परीक्षण पर स्पीकर जवाब देंगे. शिवराज ने कमलनाथ के बयान पर तुरंत जवाब दिया और कहा कि कमलनाथ सरकार अल्पमत में है.

 

रात ढाई बजे भोपाल पहुंचे बीजेपी विधायक, कांग्रेस वाले बेंगलुरु में
इस बीच बीजेपी विधायक देर रात 2.30 बजे भोपाल पहुंचे, सभी विधायकों ने एक सुर में कहा कि कमलनाथ सरकार का जाना तय है. हालांकि कांग्रेस के बागी विधायक अभी तक बेंगलुरु में ही हैं. बागी विधायकों ने भोपाल पहुंचने के लिए सुरक्षा की मांग की है. 22 बागियों में से सिर्फ 6 के इस्तीफे मंजूर किए गए हैं यानी बाकी 16 से कमलनाथ को उम्मीद है. रविवार को कैबिनेट की बैठक से निकलते वक्त मुख्यमंत्री ने ऑल इज वेल का दावा भी किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments