HomeBreakingज़ोरदार राजनीतिक दांवपेंच : भोपाल में कांग्रेस को कोरोना का सहारा,दिल्ली में...

ज़ोरदार राजनीतिक दांवपेंच : भोपाल में कांग्रेस को कोरोना का सहारा,दिल्ली में भाजपा की बैठक जारी

भोपाल/ दिल्ली /मध्यप्रदेश के राजनीतिक संकट के चलते रविवार को भोपाल से लेकर दिल्ली तक राजनीति सरगर्म बनी हुई है ,भोपाल में जहां अभी अभी कमलनाथ मंत्रीमंडल की बैठक समाप्त हुई है और बाहर  मंत्री लाखन सिंह व अन्य मंत्रियों के बयानों को देखकर ऐसा लग रहा है की कमलनाथ सरकार पूरा जोर लगा रही है की कोरोना वायरस की आड़ में किसी तरह विधानसभा सत्र टल जाए। अभी इसपर संशय बरकरार है यदि ऐसा होता है तो फिलहाल मत परीक्षण भी टल जाएगा । उधर दूसरी ओर दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर का आवास राजनीति का केंद्र बना हुआ है। यहां खबर लिखे जाने तक BJP की महत्वपूर्ण बैठक जारी है।इसमें शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान, सहित तमाम बड़ें नेता शामिल हैं सम्भावना है की बैठक के पश्चात शिवराज व ज्योतिरादित्य विशेष विमान से बंगलुरू रवाना होंगे जहां से वे कांग्रेस के 22 बागी विधायकों को भोपाल रवाना करने से पूर्व जरूरी विचार विमर्श करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments