Homeदेशआज शाम चार बजे अटारी बॉर्डर से भारत आएंगे वीर अभिनंदन

आज शाम चार बजे अटारी बॉर्डर से भारत आएंगे वीर अभिनंदन

विंग कमांडर अभिनंदन की आज स्वदेश वापसी हो रही है. हालांकि उनके स्वदेश वापसी के समय में बदलाव किया गया है. अब उनकी स्वदेश वापसी करीब 6 घंटे की देरी से होगी. पहले उन्हें सुबह 10 बजे अटारी बॉर्डर पर आना था, लेकिन अब वह दोपहर बाद पाकिस्तानी समयानुसार 3 से 4 बजे के बीच वहां पहुंचेंगे और फिर भारतीय सीमा में प्रवेश करेंगे. पाक सेना विंग कमांडर अभिनंदन को वाघा बॉर्डर तक ले जाएगी. पाक सेना उन्हें वहां भारतीय उच्चायुक्त के प्रतिनिधि को सौंपेगी.

भारत और पाकिस्तान के रिश्तों के लिए आज का दिन काफी अहम है. पाकिस्तान आर्मी की ओर से बंदी बनाए गए भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन की आज वतन वापसी होगी. अमेरिका समेत कई देशों के दबाव और भारत के आक्रामक रुख के बाद पाकिस्तान ने यह फैसला लिया. अमेरिका ने पाकिस्तान के इस फैसले का स्वागत किया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत-पाकिस्तान से अच्छी खबर आ रही है. उधर पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद कुरैशी ने भारत से एक बार फिर सबूत मांगा है. उनका कहना है कि अगर भारत ठोस सबूत देता है तो हम ‘बेहद बीमार’ मसूद अजहर को गिरफ्तार करेंगे.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments