Homeदेशकांग्रेस के लिए 30 वर्ष से दूर भोपाल लोकसभा सीट पर दिग्विजय...

कांग्रेस के लिए 30 वर्ष से दूर भोपाल लोकसभा सीट पर दिग्विजय सिंह का दांव खेलने की तैयारी

कांग्रेस के लिए राजधानी भोपाल की सीट अभी भी अभेद्य किला बनी हुई है, जहां 30 सालों से पार्टी को जीत नसीब नहीं हुई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ को पार्टी की सर्वे रिपोर्ट सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार भोपाल की सीट को बीजेपी के छीनने के लिए दिग्विजय सिंह ही सबसे उपयुक्त प्रत्याशी होंगे।

मध्य प्रदेश में डेढ़ दशक बाद सत्ता में लौटी कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव के लिए विभिन्न समितियों के गठन के साथ ही जमीनी कार्यकर्ताओं की राय जानने के लिए संसदीय स्तर पर पर्यवेक्षक भेजे जा रहे हैं। कांग्रेस के लिए राजधानी भोपाल की सीट अभी भी अभेद्य किला बनी हुई है, जहां 30 सालों से पार्टी को जीत नसीब नहीं हुई है। अब पार्टी ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भोपाल से उतारने की तैयारी कर रही है।

शनिवार को नई दिल्ली में आम चुनावों के लिए प्रत्याशियों के बारे में चर्चा के लिए बैठक होनी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के चीफ कमलनाथ को पार्टी की सर्वे रिपोर्ट सौंप दी गई है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस ने रिपोर्ट में बताया है कि भोपाल की सीट को बीजेपी के छीनने के लिए दिग्विजय सिंह ही सबसे उपयुक्त प्रत्याशी होंगे। 
मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया, ‘भोपाल के दो विधायक, आरिफ अकील और पी.सी. शर्मा दोनों ही दिग्विजय सिंह के वफादार माने जाते हैं। पार्टी नेतृत्व दिग्विजय सिंह को भोपाल या फिर राजगढ़ से चुनाव मैदान में उतार सकती है। सीएम बनने से पहले दिग्विजय राजगढ़ से सांसद रह चुके हैं।’ भोपाल सीट के लिए दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे तथा पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की उम्मीदवारी की भी चर्चा है। 
भोपाल के अलावा इंदौर से कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी खुद या फिर अपनी पत्नी रेणुका के लिए टिकट की मांग रहे हैं। इसके अलावा सीनियर नेता सत्यनारायण पटेल, कांग्रेस प्रदेश मीडिया सेल चीफ शोभा ओझा और अर्चना जायसवाल भी टिकट की दावेदारी में हैं। इसी तरह से खजुराहो सीट से एक पूर्व बीजेपी मंत्री की पत्नी को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। ग्वालियर सीट से अशोक सिंह, जबलपुर से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा और पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी में से कोई एक चुनाव लड़ सकता है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments