Homeदेशआतंकवादी मसूद के पाकिस्तान में होने की बात स्वीकारी लेकिन गिरफ्तारी की...

आतंकवादी मसूद के पाकिस्तान में होने की बात स्वीकारी लेकिन गिरफ्तारी की बात पर न नुकुर

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में माना कि अजहर पाकिस्तान में है। ऐंकर ने जब कुरैशी से मसूद अजहर के बारे में पूछा तो पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा कि उनके पास जो सूचना है, उसके मुताबिक मसूद अजहर पाकिस्तान में है और बहुत बीमार है। कुरैशी ने कहा कि अजहर इस हद तक बीमार है कि वह अपने घर से बाहर नहीं निकल सकता। 

ऐंकर ने जब कुरैशी से पूछा कि क्या पाकिस्तान मसूद अजहर को गिरफ्तार करेगा तो उन्होंने कहा कि अगर भारत के पास सबूत है तो साझा करे, ताकि लोगों (पाकिस्तानी) और जूडिशरी को संतुष्ट किया जा सके। खास बात यह है कि पुलवामा अटैक के बाद भारत ने पाकिस्तान को डॉजियर सौंपा है, जिसमें आत्मघाती हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद के हाथ होने का पुख्ता सबूत भी दिया है। इसके बाद भी पाकिस्तान का सफेद झूठ बोलना जारी है। खुद जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा अटैक की जिम्मेदारी ली थी। जैश ने प्रॉपगैंडा के तहत आत्मघाती हमलावर आदिल का हमले से पहले का एक विडियो भी जारी किया था, जिसमें वह खुद को जैश का आदमी बता रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments