ज्येष्ठ मास का तीसरा बड़ा मंगल चार जून को शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के साथ मृगशिरा नक्षत्र में पड़ रहा है। मृगशिरा नक्षत्र का स्वामी मंगल है, जो सबका मंगल करता है। इस तरह से देखा जाए तो हनुमत साधकों के लिए यह एक अत्यंत ही शुभ और मंगलकारी दिन है। देशभर के हनुमत भक्तों द्वारा यह दिन एक महापर्व के रुप में मनाया जात है। बड़ा मंगल के दिन देश के तकरीबन प्रत्येक मंदिर, सड़क, गली, आदि में हनुमान जी पूजा होती और प्रसाद बंटता दिख जाएगा।
इसी शुभ दिन श्रीराम से पहली बार मिले थे हनुमान
मान्यता है कि श्री हनुमान जी पहली बार अपने आराध्य प्रभु श्रीराम से ज्येष्ठ माह के मंगलवार वाले दिन मिले थे। यही कारण है कि इसे बड़ा मंगल कहा जाता है। चूंकि श्री मंगलवार श्री हनुमान जी का दिन माना जाता है, इसलिए पूरे ज्येष्ठ माह में श्री हनुमान जी से जुड़े इस अहम दिन विशेष रूप से साधना-आराधना की जाती है।