HomeBreakingआरएसएस अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू

आरएसएस अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू

 

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक शुरू हो गई है, ये बैठक शुक्रवार और शनिवार दो दिन तक चलेगी। यह बैठक बंगलूरू के चेन्नहल्ली स्थित जनसेवा विद्या केंद्र में आयोजित की गई है। इस बैठक में प्रतिनिधि सभा में पारित होने वाले सभी प्रस्तावों पर चर्चा होने वाली है और इसके अलावा पिछले एक साल में सभी प्रांतों में किए गए कार्यों पर चर्चा होगी।

साल 2009 में भैय्याजी जोशी पहली बार सरकार्यवाह चुने गए थे लेकिन 2018 में ही उन्होंने इस पद से खुद को मुक्त करने का अनुरोध किया था। संघ में हर तीन साल में सरकार्यवाह पद के लिए चुनाव किया जाता है। ये पद संघ में कार्यकारी पद होता है, जबकि सरसंघचालक का पद मार्गदर्शक का होता है।

प्रतिनिधि सभा की बैठक का एजेंडा
इस बैठक में राम मंदिर निर्माण को लेकर अब तक हुए कार्य की समीक्षा की जाएगी। राम मंदिर के चर्चा से लेकर अब तक इस अभियान से कितने लोग जुड़े हैं, इस पर विस्तार से चर्चा होगी। संघ के प्रतिनिधि पिछले एक साल की गतिविधियों का ब्यौरा देंगे। कोरोना के दौरान संघ की भूमिका, शाखाओं पर क्या असर पड़ा और भविष्य में इसके लिए क्या योजना बनाई जाए, इस पर विस्तार से चर्चा होगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments