Homeदेशआरएसएस प्रमुख का बडा बयान "ऑपरेशन सिंदूर के लिए सैन्यबलों का हार्दिक...

आरएसएस प्रमुख का बडा बयान “ऑपरेशन सिंदूर के लिए सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन सरकार और सैन्य बलों के साथ खड़े रहने की बात कही

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव पर राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ की ओर से भी बयान जारी किया गया है. आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने इस हालात में सरकार और सैन्य बलों के साथ खड़े रहने की बात कही है.

मोहन भागवत ने कही ये बड़ी बात

RSS
@RSSorg

Follow

राष्ट्रीय स्वयंसवेक संघ द्वारा जारी किया गया वक़्तव्य – पहलगाम की कायरतापूर्ण आतंकवादी घटना के पश्चात पाक प्रायोजित आतंकवादियों एवं उनके समर्थक पारितंत्र पर की जा रही निर्णायक कार्रवाई “ऑपरेशन सिंदूर” के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन। हिंदू यात्रियों Show more

 

मोहन भागवत ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के लिए भारत सरकार के नेतृत्व और सैन्यबलों का हार्दिक अभिनंदन. हिंदू यात्रियों के नृशंस हत्याकांड में आहत परिवारों को और समस्त देश को न्याय दिलाने के लिए हो रही इस कार्रवाई ने समूचे देश के स्वाभिमान और हिम्मत को बढ़ाया है.” उन्होंने आगे कहा, “पाकिस्तानी सेना द्वारा भारत की सीमा पर धार्मिक स्थलों और नागरिक बस्ती क्षेत्र पर किए जा रहे हमलों की हम निंदा करते हैं और जो इन हमलों का शिकार हुए, उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं.”

 

आरएसएस प्रमुख ने लोगों से की ये अपील

 

आरएसएस प्रमुख ने कहा, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस चुनौतीपूर्ण अवसर पर समस्त देशवासियों से आह्वान करता है कि शासन और प्रशासन द्वारा दी जा रही सभी सूचनाओं का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करे. इसके साथ-साथ इस अवसर पर हम सबको अपने नागरिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए यह भी सावधानी रखनी है कि राष्ट्र विरोधी शक्तियों के सामाजिक एकता एवं समरसता को भंग करने के किसी भी षड्यंत्र को सफल न होने दें.”

मोहन भागवत ने कहा, “समस्त देशवासियों से अनुरोध है कि अपनी देशभक्ति का परिचय देते हुए सेना और नागरी प्रशासन के लिए जहां भी, जैसी भी आवश्यकता हो, हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहे और राष्ट्रीय एकता और सुरक्षा को बनाए रखने के सभी प्रयासों को बल प्रदान करे.”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments