Homeदेशभारत ने पाकिस्तान के रहीमयार खान एयरबेस, चकलाला एयरबेस और उसके डिफेंस...

भारत ने पाकिस्तान के रहीमयार खान एयरबेस, चकलाला एयरबेस और उसके डिफेंस सिस्टम को किया तबाह, सेना ने पाकिस्तान के झूठ को किया बेनकाब

जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के रहीमयार खान एयरबेस, चकलाला एयरबेस और उसके डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। बीती रात को लेकर ऑपरेशन सिंदूर  को  लेकर कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पूरा अपडेट दिया।

कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी ने शनिवार को प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात पाकिस्तान के साथ लगी सीमा पर की गई भारत की जवाबी कार्रवाई के बारे में बताया.जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के रहीमयार खान एयरबेस, चकलाला एयरबेस और उसके डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया। बीती रात को लेकर ऑपरेशन सिंदूर  को लीड करने वाली  भारतीय सैन्य अधिकारी  कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पूरा अपडेट दिया।

 

भारत द्वारा मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइल का मलबा 

एस-400 आदमपुर बेस के नुकसान की बात बिल्कुल झूठ- विदेश सचिव ने दिया ताजा अपडेट

विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान झूठे क्लेम कर रहा है हमारे एयरफोर्स स्टेशन को नुकसान हुआ। एस-400 आदमपुर बेस के नुकसान की बात बिल्कुल झूठ है। सिरसा, सूरतगढ़ एयरबेस के विडियो दिखाए कि नुकसान नहीं हु़आ। सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा रहा पाकिस्तान। फिरोजपुर, जालंधर, जम्मू में सिविल प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा रहा। पाकिस्तान के आरोप झूठे कि भारत धार्मिक स्थलों पर मिसाइल दाग रहा। अफगानिस्तान में भारतीय मिसाइल की बात झूठ। अफगानिस्तान के लोगों को बताने की जरूरत नहीं कि कहां से ऐसा होता आया है।

उन्होंने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पूरे पश्चिमी मोर्चे पर आक्रामक गतिविधियां जारी रखी हैं. नियंत्रण रेखा पर ड्रोन घुसपैठ और भारी हथियारों से गोलीबारी की गई है. श्रीनगर से नलिया तक 26 जगहों पर हवाई घुसपैठ की कोशिश की गई जिनमें से अधिकतर को नाकाम कर दिया गया.”

कर्नल क़ुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने उधमपुर, भुज, पठानकोट, बठिंडा और आदमपुर सैन्य हवाई अड्डों के साज़ो-सामान और कर्मियों को नुक़सान पहुंचाया है.

उन्होंने बताया कि पंजाब के सैन्य अड्डे पर रात एक बजकर 40 मिनट पर हाई स्पीड मिसाइल दागी गई. कर्नल क़ुरैशी ने बताया कि भारत ने इस मिसाइल को निष्क्रिय कर दिया.

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच लगातार चौथे दिन विदेश सचिव विक्रम मिसरी के साथ भारतीय थल सेना की कर्नल सोफ़िया क़ुरैशी और भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस ब्रीफ़िंग की.

प्रेस ब्रीफ़िंग के दौरान भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा, “पाकिस्तान की गतिविधियां लगातार उकसाने वाली रही हैं. जवाब में भारत ने इन उकसाऊ हरकतों का जवाब दिया है.”

पाकिस्तान ने भारत के इस बयान पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments