भोपाल /ग्वालियर 31 नवंबर 2025/भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अनेक पार्टी जनों ने उन्हें शुभकामनायें दी हैं।श्री अग्रवाल को प्रदेश मीडिया प्रभारी का पुनः प्रभार दिए जाने के बाद आज पहली बार अपने गृहनगर ग्वालियर भी पहुंच रहें हैं यहां भी उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। वे दोपहर बाद पंजाब मेल से ग्वालियर पहुंचेंगे। उधर आज सुबह श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री निवास भोपाल में जन्मदिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट की मुख्यमंत्री ने श्री अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी और उनके यस्ववी जीवन की कामना के साथ आशीर्वाद दिया। श्री अग्रवाल को इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ne भी जन्मदिन की बधाई दी थी।




इसी क्रम में आशीष अग्रवाल ने आज जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय, भोपाल स्थित भाजपा पितृपुरुष श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं श्रद्धेय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा , ओबीसी आयोग की सदस्य सुश्री मौसम बिसेन , चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डा. अभिजीत देशमुख , प्रदेश मीडिया के विभाग परिवार के सदस्यगण, पदाधिकारीगण एवं अन्य उपस्थित लोगों ने श्री अग्रवाल को हार फूल पहनाकर बधाई दी।