Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :रन फॉर यूनिटी मैराथन में हजारों शहरवासियों ने लगाई दौड़,देखें चित्रमय...

वीडियो :रन फॉर यूनिटी मैराथन में हजारों शहरवासियों ने लगाई दौड़,देखें चित्रमय झांकी

लोह पुरुष सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को ग्वालियर में “रन फॉर यूनिटी” मैराथन

एलएनआईपीई से सांसद भारत सिंह मंत्री द्वय नारायण सिंह, प्रधुम्न सिंह, निगम सभापति मनोज तोमर आदि ने दिखाई  मैराथन को हरी झण्डी

महिला वर्ग में सुश्री कोमल साहू प्रथम, सुश्री मनीषा द्वितीय व सुश्री गायत्री केवट तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में श्री शिवम तोमर प्रथम, श्री अमरदीप द्वितीय व श्री प्रदीप शर्मा तृतीय स्थान पर रहे

ग्वालियर 30 अक्टूबर 2025/ लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज ग्वालियर  में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत “रन फॉर यूनिटी” मैराथन का आयोजन में हजारों की संख्या में शहरवासियों ने दौड़ लगाकर एकता का नारा बुलंद किया।

मैराथन का शुभारंभ एलएनआईपीई परिसर से हुआ, जिसे सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंअर सिंह जाटव, मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री सीताराम बाथम, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमर, भाजपा जिलाध्यक्ष (शहर) श्री जयप्रकाश राजौरिया और ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी दिन सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ भी होने जा रहा है इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ भी ली दिलाई गई।

रन फॉर यूनिटी मैराथन एलएनआईपीई से शुरू हुई सुबह होने के साथ ही हजारों लोग यहां पहुंचना शुरु हो गए थे। रन फॉर यूनिटी में  लगभग 5 हजार से अधिक लोगों के भाग लेने की जानकारी है।

रन फॉर यूनिटी” एलएनआईपीई से शुरू होकर रेसकोर्स रोड, स्टेशन बजरिया, तानसेन रेसीडेंसी, आकाशवाणी तिराहा व सूर्य नमस्कार तिराहा मेला रोड होते हुए वापस एलएनआईपीई पहुंची।

ये रहे विजेता

मैराथन दौड़ में पुरुष एवं महिला वर्ग में क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 11,000, 7,000 और 5,000 रूपये की नगद राशि व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में सुश्री कोमल साहू प्रथम, सुश्री मनीषा द्वितीय व सुश्री गायत्री केवट तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में श्री शिवम तोमर प्रथम, श्री अमरदीप द्वितीय व श्री प्रदीप शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।
पूरे 5 किलोमीटर की मैराथन दौड़ पूरी करने पर नन्हे- मुन्ने बालक रूद्र प्रताप सिंह भदौरिया को मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने अपनी ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

राष्ट्रीय एकता के उद्देश्य हुई मैराथन में अधिकाधिक नागरिकों, खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों सहित समाज के सभी वर्गों से भाग लिया।

सांसद श्री कुशवाह ने बताया कि लोह पुरुष सरदार पटेल जी की जयंती से ग्वालियर जिले में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ भी हो रहा है। यह खेल महोत्सव अटलजी की जयंती 25 दिसम्बर तक आयोजित होगा।

कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री मनोज खत्री, आईजी श्री अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री सोजान सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं हॉकी इंडिया के पदाधिकारी श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर, विनोद शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

सांसद ओर लेक्टर ने कचरा साफ कराकर दिया स्वच्छता का संदेश

सांसद भारत सिंह कुशवाह और कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सेवाभावी नागरिकों एवं नगर निगम के सफाई मित्रों के सहयोग से एल एन आई पी ए मैदान पर पड़े कचरे को उठाकर बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों को स्वच्छता का संदेश भी दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments