इंदौर /जन आशीर्वाद यात्रा के सिलसिले में इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने को लेकर कहा कि मेरी कोई राजनीतिक अभिलाषा नहीं रही है केवल जनता की सेवा करना मेरी अभिलाषा है। उन्होंने कहा कि महाराजा मेरा अतीत था ज्योतिरादित्य सिंधिया मेरा वर्तमान है। उन्होंनेे सिंधिया राजपरिवार का बताया गौरवशाली इसिहास बताते हुए कहा कि उनके पूर्वजों ने मुगलों से की लड़ाई। श्री सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने कोरोना काल और बाढ़
पीड़ितों के लिए बहुत काम। उन्होंनेे कहा कि वे कैलाश विजयवर्गीय के साथ मिलकर करेंगे इंदौर का विकास उनके बेटे मेरे हर कार्यक्रम में रहते है मौजूद। ड्रोन के बाारे में श्री सिंधिया ने कहा कि जल्द ही ड्रोन टेक्नोलॉजी की बनाई जाएगी गाइडलाइन लोगो को जारी किए जाएंगे ड्रोन उड़ाने के लिए लाईसेंस।
