Homeदेशइंदौर में मेडिकल टीम पर हमला करने वाले 4 लोगों की ...

इंदौर में मेडिकल टीम पर हमला करने वाले 4 लोगों की रासुका के तहत गिरफ्तारी

इंदौर। बुधवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच करने निकली मेडिकल टीम पर हमला करने वाले संप्रदाय विशेष के लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की गई है। इंदौर में हुई इस घटना की देशभर में निंदा की गई। चारों तरफ से हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात की जा रही थी। हालांकि लोग रासुका की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।
इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि हम मेडिकल टीम पर हमला करने वाले लोगों को किसी भी स्थिति में नरम रुख नहीं रखने वाले हैं। इन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की कार्यवाही की जाएगी कि यह लोग लंबे समय तक जेल में रहेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कड़ी कार्रवाई की बात की थी।इस घटना के तत्काल बाद से ही पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है। ना तो किसी को अंदर आने दिया जा रहा है और ना ही किसी को बाहर जाने दिया जा रहा है। इंदौर कलेक्टर ने इलाके की नाकाबंदी के लिए हथियारबंद सैनिकों की पांच टुकड़िया बुलाई है। ऐसी स्थिति में कोई भी आरोपी फरार नहीं हो सकता। चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष सभी की शिनाख्त कर ली गई है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments