ग्वालियर। ग्वालियर कोरोना को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगाए गए दो दिन के टोटल लॉक डाउन प्रशासन ने समीक्षा के बाद इसे दो और दिन बढ़ाने का निर्णय लिया गया। यह २ अप्रेल की रात बारह बजे से प्रभावी होकर चार अप्रेल की रात बारह बजे तक लागू रहेगा।
बता या गया है की इस टोटल लॉक डाउन में दूध और अखबार बांटने घटाकर अब सुबह छह से आठ बजे कर दिया गया है। पहले यह नौ बजे तक था। इसी तरह गाड़ियों की टायर बेचने और पंचर जोड़ने की दुकाने खोलने की भी कुछ घंटों के लिए छूट दी गयी है. इसके अलावा बैंकें भी केवल दो बजे तक ही खुलेंगी। प्रशासन और पुलिस ने इसे कड़ाई से लागू कराने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने ही घरों में रहे और अनावश्यक सड़कों पर न निकले। पकडे जाने पर वाहन जप्त होने से आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किये जाएंगे