Homeदेशजानिए भव्य राममन्दिर निर्माण हेतु देशवासियों की सीधी सहभागिता के लिए कौनसा...

जानिए भव्य राममन्दिर निर्माण हेतु देशवासियों की सीधी सहभागिता के लिए कौनसा बड़ा काम हुआ

सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की तैयारी काफी तेज हो गई है. रामलला को गर्भगृह से निकाल कर नए मेकशिफ्ट मंदिर में पहुंचा दिया गया है ताकि मंदिर निर्माण में और तेजी लाई जा सके. अब मंदिर निर्माण से जुड़ा एक और अहम काम हो गया है. जिसके बाद मंदिर निर्माण में आम लोग भी हिस्सा ले सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक आम श्रद्धालुओं के लिए रामलला का एक बैंक अकाउंट नंबर जारी किया गया है. दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का दान खाता खोल दिया गया है. राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने अकाउंट नंबर की घोषणा की है.

आपको बता दें कि रामभक्त सेविंग खाता संख्या 39161495808 और करेंट खाता संख्या 39161498809 में अपने मन मुताबिक दान कर सकते हैं. जिसका इस्तेमाल ट्रस्ट मंदिर निर्माण में करेगा.

ट्रस्ट के महामंत्री ने की खाते की घोषणा

खाताओं की घोषणा करते समय राम मंदिर ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने कहा कि कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए किए गए लॉकडाउन के चलते राम मंदिर निर्माण के कार्य को पहले ही स्थगित किया जा चुका है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राम जन्मभूमि में राम जन्मोत्सव रीति से मनाया गया.

ट्रस्ट के महामंत्री ने बताया कि जन्मोत्सव के दौरान सुरक्षा में तैनात 2400 सुरक्षाकर्मियों के लिए पहली बार महावीर मंदिर ट्रस्ट पटना ने प्रसाद की व्यवस्था की. इसके साथ ही महावीर मंदिर ट्रस्ट ने राम मंदिर निर्माण के लिए 2 करोड़ का चेक भी दान किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments