Homeग्वालियर अंचलइस वर्ष नहीं लगेगा ग्वालियर का ऐतिहासिक चकरी मेला

इस वर्ष नहीं लगेगा ग्वालियर का ऐतिहासिक चकरी मेला

कोविड-19 की गाइडलाइन के परिपालन में इस वर्ष आयोजित नहीं होगा चकरी मेला

ग्वालियर दिनांक 19 अगस्त 2021- नगर निगम ग्वालियर द्वारा परंपरागत ऐतिहासिक चकरी मेले का आयोजन मनोरंजनालय मैदान बिरलानगर हजीरा पर रक्षबंधन पर्व के अगले दिवस किया जाता है। गत वर्ष की भंति इस वर्ष भी शासन द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन के परिपालन में चकरी मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा।
ज्ञात हो कि राज्य शासन द्वारा 14 जुलाई 2021 एवं समय-समय पर जारी गाइडलाइन अनुसार प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में सभी ऐसे कार्यक्रम जिसमें जनसमूह एकत्र होता है, प्रतिबंधित किए गए हैं। जिसके संबंध में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश भी वर्तमान में प्रभावी है। इन्ही आदेश के परिपालन में 23 अगस्त 2021 को आयोजित होने वाला चकरी मेला इस वर्ष आयोजित नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments