ग्वालियर/एन.टी विशेषज्ञों की राष्ट्रीय संस्था AOI की मध्यप्रदेश शाखा की 14 वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस 18 से 20 अक्टूबर को भोपाल में संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश एवं देश के प्रसिद्ध ई.एन.टी विशेषज्ञों ने भाग लिया |

ग्वालियर के ई.एन.टी विशेषज्ञ डॉ. राहुल अग्रवाल ने फेसियल नर्व ( चेहरे की नस) पैरालेसिस के सर्जिकल ट्रीटमेंट का उनके द्वारा किये गए ऑपरेशन्स का वीडियो प्रेजेंटेशन के साथ व्याख्यान दिया तथा उपस्थित विशेषज्ञों की जिज्ञासाओं का समाधान दिया
इस कांफ्रेंस में चेन्नई के वरिष्ठ डॉ. रवि रामालिंगन ने मध्यप्रदेश के वरिष्ठ ई.एन.टी विशेषज्ञ डॉ. एस.आर. अग्रवाल के सम्मान में कान की सर्जरी पर ऑपरेशन (विशेष व्याख्यान) दिया |
इसी कांफ्रेंस में कान के दूरबीन के ऑपरेशन पर पैनल डिस्कशन में डॉ. राहुल अग्रवाल और डॉ. रविंद्र बंसल ने अपना अनुभव साझा किया | ग्वालियर के नाक कान गला विशेषज्ञ डॉ. नार्वे, डॉ. अमित रघुवंशी, डॉ. रविंद्र बंसल, आदि ने भी भाग लियाl