Homeप्रमुख खबरेंउज्जैन भाजपा के संभागीय संगठनमंत्री प्रदीप जोशी को सभी पदों से हटाया...

उज्जैन भाजपा के संभागीय संगठनमंत्री प्रदीप जोशी को सभी पदों से हटाया गया

भोपाल: मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि एक अश्लील ऑडियो वीडियो वायरल होने व उसमें कुछ कार्यकर्ताओं से अश्लील हरकत करने के चलते भाजपा के उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी को पद से हटा दिया गया है। मामले को लेकर प्रदेश संगठन महामंत्री सुभाष भगत को जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन संभाग के संगठन मंत्री प्रदीप जोशी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की है कि वे उनसे अश्लील हरकत करते हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रदीप जोशी को पद से हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है की श्री प्रदीप जोशी पूर्व में ग्वालियर सम्भाग के संगठनमंत्री भी रह चुके हैं। ज्ञात हो 1 दिन पहले प्रदीप जोशी की ऑडियो वीडियो और चैटिंग वायरल हुई थी। जो अश्लीलता से भरी हुई थी। मामला बीजेपी संघटन में ऊपर तक पहुचने के बाद कार्यवाही हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments