Homeखेलपूरे एशिया के क्रिकेट प्रेमियों का समर्थन होगा भारत के साथ, जोश...

पूरे एशिया के क्रिकेट प्रेमियों का समर्थन होगा भारत के साथ, जोश चरम पर

भारत के विश्वकप क्रिकेट में सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों का जोश पूरे चरम पर जा पहुंचा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमों में से तीन का नेतृत्व अंग्रेज खिलाड़ियों के हाथ है । चौथी टीम भारत है और अब पूरे एशिया महाद्वीप से सेमीफाइनल में कदम रखने वाली वह एकमात्र टीम है। यही वजह है कि अब पूरे एशिया के क्रिकेट प्रेमियों का समर्थन उसे प्राप्त होगा और यहां के लोग यह चाहेंगे कि विश्वकप एशिया में ही रहे।आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में अब भारत का सामना मंगलवार को मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के साथ होगा

उधर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने तो  यहां तक कहा है कि आईसीसी विश्व कप-2019 का फाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. इस संस्करण के अपने आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी, जिसके कारण भारत पहले पायदान पर पहुंच गया और सेमीफाइनल में अब उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने यह भी कहा कि उनकी जीत से भारतीय टीम खुश होगी क्योंकि टूर्नामेंट के पिछले तीन मैचों में न्यूजीलैंड के फॉर्म में गिरावट आई है.

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि एक अन्य सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा देगा. मैच के बाद डू प्लेसिस ने कहा, ‘मैं समझता हूं कि भारत को हमारी जीत से बहुत खुशी हुई होगी. पिछले मैचों में न्यूजीलैंड के प्रदर्शन में गिरावट आई है. इसलिए मैं कहूंगा कि भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल हो सकता है. मैं समझता हूं भारत एवं ऑस्ट्रेलिया ने बड़े मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन किया है और मैं इन दोनों में से एक टीम का समर्थन करूंगा.’

भारत ने शनिवार को हेडिग्ले में श्रीलंका को सात विकेट से हराकर अंकतालिका में शीर्ष स्थान के साथ ग्रुप चरण का समापन किया है.

एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम को दूसरे पायदान पर रहकर ग्रुप चरण का समापन करना पड़ा.

आईसीसी विश्व कप-2019 के पहले सेमीफाइनल में अब भारत का सामना मंगलवार को मैनचेस्टर में न्यूजीलैंड के साथ होगा. दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना 11 जुलाई को बर्मिघम में मेजबान इंग्लैंड के साथ होगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments