Homeदेशसुबह साढ़े चार बजे बस गिरी नाले में 29 यात्रियों की मौत

सुबह साढ़े चार बजे बस गिरी नाले में 29 यात्रियों की मौत

नई दिल्ली: लखनऊ से दिल्ली जा रही ऱोडवेज की बस सुबह साढ़े चार बजे आगरा में एक्सप्रेस वे पर झरना नाले की खाई में गिर गई, इस हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई है और 18 लोग घायल हो गए हैं. बस में तकरीबन 50 लोग सवार थे. घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यूपी सरकार ने मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है. उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक बस का नंबर UP33 AT 5877 है, बस इटावा से दिल्ली जा रही थी.

घायलों को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है. जानकारी के मुताबिक 9 लोग आईसीयू में भर्ती हैं. इनमें दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. सात अन्य लोग हैं जिनके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. सभी घायलों का इलाज कृष्णा हॉस्पिटल में चल रहा है.

आगरा के डीएम एन जी रवि ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, ”बस स्पीड में होगी और ड्राइवर के नींद में होने की वजह से ये हादसा हुआ है. हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ. जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में डेढ़ साल की बच्ची, 15-16 की एक लड़की समेत 27 पुरुष शामिल हैं.”

डीएम ने बताया कि 18 लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, हम कोशिश कर रहे हैं कि बस को जल्द से जल्द हटाया जाए, जिससे पता चल सके कि नीचे और शव तो नहीं दबे हैं.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments