Homeप्रमुख खबरेंउठावनी के कारण बैठक टालने की बात नहीं मानी भाजपा जिलाध्यक्ष ने

उठावनी के कारण बैठक टालने की बात नहीं मानी भाजपा जिलाध्यक्ष ने

ग्वालियर/भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों से प्रेरित समाचार पत्र के संचालक यशवर्धन जैन द्वारा उठाए गए विषय को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष ने दरकिनार कर दिया अब इसको लेकर पार्टी में और वैचारिक रूप से जुड़े लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार सरगर्म है।

बीजेपी की जिला कार्यसमिति की बैठक आज यानी शनिवार की दोपहर में आहूत की गई  लेकिन इसकी टाइमिंग को लेकर खुद बीजेपी में ही बवाल मच गया है। पार्टी में इसकी टाइमिंग पर सवाल उठाने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर बायरल हो रहे हैं । इसकी बजह है पार्टी के एक वरिष्ठ नेता की उठावनी । दरअसल ग्वालियर बीजेपी के सबसे बुजुर्ग नेता हिन्द कुमार कोहली के निधन के बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा का समय भी बैठक के समय भी है। 

बीजेपी से जुड़े वरिष्ठ नेता और पार्टी के वैचारिक समाचार पत्र स्वदेश के प्रबंध संचालक यशवर्धन जैन ने पार्टी के नेताओं को बाकायदा एक बायरल संदेश भेजकर इस पर आपत्ति प्रकट की थी । यह संदेश सोशल मीडिया पर भी जमकर बायरल हो रहा है। जैन ने अपने संदेश में लिखा था कि जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, लोकतंत्र सेनानी स्व. हिंद कुमार कोहली जी की आज अपरान्ह 3 बजे उठावनी है। परंतु सूचना के अनुसार ज्ञात हुआ की अपरान्ह 2 बजे भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक आहूत की गई है। जब जिले के सभी कार्यकर्ता कार्यसमिति की बैठक में शिरकत करेंगे तो उठावनी में अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने से वंचित हो जाएंगे। मेरा ऐसा आग्रह है कि कार्यसमिति की बैठक के समय में परिवर्तन किया जाए ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता स्व. कोहली जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें। इसके बाद यहां माना जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक का समय परिवर्तन कर देंगे या बैठक को टाल देंगे परंतु उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया सूत्रों का कहना है कि भाजपा की जिला कार्य समिति की बैठक अपने निर्धारित समय पर ही शुरू हुई है। बैठक में श्री कोहली के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।समाचार लिखे जाने तक बैठक की कार्यवाही जारी थी।

जनसंघ की स्थापना बैठक में शामिल थे कोहली

हिन्द कुमार कोहली बीजेपी में जनसंघ के जमाने से सक्रीय रहे है। विभाजन के बाद ग्वालियर पहुंचे स्व कोहली राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े थे और जब संघ ने अपने राजनीतिक फ्रंट जनसंघ की स्थापना का निर्णय लिया तो इसकी स्थापना ग्वालियर में ही हुई जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय भी मौजूद थे। इस बैठक में जो संस्थापक सदस्य मौजूद थे उनमें हिन्द कुमार कोहली भी थे। इमरजेंसी में वे जेल भी गए और जींवन पर्यंत पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता रहे। 

कुछ समय से बीमार थे

स्व कोहली कुछ समय से बीमार थे । दिल्ली के सर्वोदय अस्पताल में उनका ऑपरेशन हुआ था । 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments