ग्वालियर /बहोडापुर स्थित होमगार्ड ग्राउंड पर खेली जा रही विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कबड्डी खेल कर किया। खिलाड़ियों का उत्साह देख ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने आप को रोक नहीं पाए और वह भी कबड्डी मैदान में उतरकर खिलाड़ियों के साथ फ्रेंडली मैच खेलकर कबड्डी का आनंद लिया। जिसमें उनकी टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को दो पोंड से हराकर विजय प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेलों से केवल शारीरिक विकास ही नहीं होता बल्कि बौद्धिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास सहित सम्पूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है। इसलिए खेल हमारे व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही कहा कि व्यक्ति के संपूर्ण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल खेलना भी बहुत जरूरी होता है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कबड्डी खेलकर विधायक कप कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रथम मैच वार्ड-16 एवं वार्ड-1 के बीच खेला गया।