भारतीय टीम ने एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में एक समय दो गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने मलेशिया को 4-3 से हराया। दूसरे हाफ तक मलेशिया की टीम 3-1 से आगे थी। भारत ने चौथी बार एशियन हॉकी चैंपियनशिप का खिताब जीता है। भारत सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट को जीतने वाला देश भी बन गया है। पाकिस्तान के नाम 3 खिताब हैं। मलेशिया का यह पहला फाइनल मुकाबला था।
भारत ने फायनल में मलेशिया को 4-3 से हराकर एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 का खिताब जीता
RELATED ARTICLES