Homeप्रमुख खबरेंएएसआई शिवदत्त मिश्रा का शव पुरानी छावनी चौराहे के पास से...

एएसआई शिवदत्त मिश्रा का शव पुरानी छावनी चौराहे के पास से बरामद

ग्वालियर /गुरुवार सुबह पुलिस ने अपने ही महकमे के एएसआई का शव चौराहे से बरामद किया है। मृतक एसआई का नाम शिवदत्त मिश्रा है। शिवदत्त मिश्रा का शव पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में चौराहे के पास बरामद किया गया है। शव पर चोट के भी निशान पाए गए हैं। वही उनके पास से एक सुसाइड नोट औऱ सफ्फास की गोलियां मिली है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है कि शिवदत्त ने आत्महत्या की है या उनकी हत्या की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एएसआई शिवदत्त मिश्रा मुरैना जिले के अंबाह थाने में पदस्थ थे। वह मंगलवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर आए थे।
– बुधवार शाम को अंबाह वापस लौट रहे थे। शाम को उनका बेटा उन्हें बस स्टैंड छोड़ने आया था।
– गुरुवार सुबह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में चौराहे के पास उनका शव संदिग्ध हालत में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments