Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर में आशानुरूप बारिश न होने से चिंता बढ़ी, कई जिलों में...

ग्वालियर में आशानुरूप बारिश न होने से चिंता बढ़ी, कई जिलों में झमाझम

एक ओर मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में  बीती रात से लगातार हो रही बारिश से कई नदी-नाले उफान पर हैं दूसरी ओर ग्वालियर अंचल की बात करें तो यहां अभी तक झमाझम बरसात नहीं हुई है। गुरुवार को घटायें तो घिरीं लेकिन कुछ देर की हल्की बारिश ही हुई। बरसात न होने से जहां जोरदार उमसभरी गर्मी से लोग बेहाल हैं वहीं पेयजल की कमी ने चिंता और बढ़ा दी है। ग्वालियर को पेयजल की आपूर्ति करने वाला तिघरा डेम खाली है। यदि जल्द ही ग्वालियर में जोरदार बारिश नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

उधर मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में भोपाल, आगर मालवा, शाजापुर, राजगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, अशोकनगर, गुना, नीमच, मंदसौर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, जबलपुर, डिंडोरी, बैतूल, होशंगाबाद, खंडवा, उज्जैन, देवास, बड़वानी जिलों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 11 जुलाई को पूरे मध्यप्रदेश में 16.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य से 72% ज्यादा है। वहीं, प्रदेश में इस सीजन में अब तक 207.2 मिमी बारिश हो चुकी है। जो सामान्य से 6% कम है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments