Homeप्रमुख खबरेंएकात्म यात्रा'' के लिए ग्वालियर में सायकिल रैली 31 को

एकात्म यात्रा” के लिए ग्वालियर में सायकिल रैली 31 को

ग्वालियर में ‘एकात्म यात्रा” से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के मकसद से 31 दिसम्बर को विशाल साइकिल रैली निकाली जायेगी। इस दिन यह रैली प्रात: 8 बजे रूपसिंह स्टेडियम के पास स्थित बाल भवन से शुरू होगी। एकात्म यात्रा 10 जनवरी को ग्वालियर आयेगी।

प्रदेश सरकार ने एकात्म यात्रा से सामाजिक सरोकारों को प्रमुखता से जोड़ा है। यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान एवं नशामुक्ति के प्रति जन-जागरण के कार्यक्रम भी प्रमुखता से होंगे। ग्वालियर जिले में स्वच्छता अभियान को भी इससे जोड़ा गया है। यात्रा के दौरान स्वच्छता रथ भी साथ में रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments